तवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित रैना पेपर मिल के पास शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 58 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सहजनवां थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी रामअचल रैना पेपर मिल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे। सुबह वह घर से साइकिल से डयूटी पर आ रहे थे। अभी पेपर मिल के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दिया। आस पास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सको ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।