वर्तमान समय में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। स्थिति यह है कि सरयू नदी जो खतरे के निशान से मात्र 70 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, उसकी जलधारा में इस समय काफी उफान है। तुर्कवलिया में तो नदी की मुख्य धारा बंधे के एकदम करीब ही बह रही है। तेजी से बहती हुई नदी की धारा को लेकर क्षेत्र के लोग काफी भयभीत दिख रहे हैं। अगर नदी की धारा की गति यही रही तो शीघ्र ही वह खतरे के निशान को पार कर जाएगी तथा जमकर तबाही मचाएगी।