संतकबीर नगर के गरथवलिया में पुलिस ने एक खास संप्रदाय के चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोप है कि ये इलाके में धर्म प्रवर्तन करावने के नियम से घूम रहे थे और लोगों से संपर्क भी कर रहे थे। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। गांव वालों की मानें तो ये युवक अपने धर्म की बातें बता रहे थे और हाथों में किताब भी थी।