जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र स्थित लोहरौली बाजार में बुधवार की देर शाम को ज्वैलरी की दुकान में असलहा दिखाकर ढाई लाख का सोना लूट लिया गया था। आरोपी असलहा लहराते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में देर रात को पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। लुटेरे की तलाश में तीन टीम ने पूरी रात छापेमारी की। पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट का सोना, असलहा बरामद हुआ है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में घटना की अनावरण किया।