ड्रग मुक्त जन अभियान के तहत धनघटा तहसील के पौली चौराहे पर यूथ आईकान प्रदीप सिसोदिया के संयोजन में एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जनपद को ड्रग विहीन, नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। यूथ आइकन प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के लिए उसका पिता उसका आदर्श हीरो होता है। जब पिता नशा करके घर जाता है तो घर का माहौल अत्यंत तनावपूर्ण होता है और घर का बच्चा धीरे धीरे कुंठित होने लगता है। नशा के कारण घरेलू हिंसा में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है। मार्ग दुर्घटनाएं और चोरी की घटनाएं भी नशा की वजह से बड़ी हैं।