प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट की सलामी अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने ली। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता हुई। जिसमे रस्साकसी में हरिकेश प्रसाद की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में बुद्धिराम और महिलाओं में लक्ष्मी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एडीएम जय प्रकाश ने निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने वाले पी आर डी स्वयंसेवक अबुल हसन, रमाकांत, रमेश, रामकेश और सुभाष को पीआरडी कैप पहनाकर सम्मानित किया।