विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि वर्टिकल सिस्टम के नाम पर पदों को समाप्त कर बिजली व्यवस्था पटरी से उतारने की साजिश हो रही है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह मनमाने ढंग से पदों को समाप्त करने के मामले में तत्काल प्रभावी हस्तक्षेप करें, अन्यथा पावर कार्पोरेशन प्रबंधन उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर देने पर आमादा है।