फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 12 घंटे में किया ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा

रोहित सिंह Updated Sun, 11 Jan 2026 05:24 PM IST

धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग गांव निवासी महिला के खाता से फ्रॉड करके लिया गया 54000 रुपये पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बरामद करने का दावा किया है। घोरांग गांव निवासी दिव्या पुत्री राम लखन का कहना है कि उनको झांसा देकर उनके खाता से 54000 रुपये फ्रॉड कर लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने मामले की जांच पड़ताल शुरू किया तो पता चला कि 17999 रुपये का फ्लिपकार्ड पर शॉपिंग किया गया है। शेष 36000 खाते में ट्रांसफर करवा लिया गया है। थाने पर स्थित साइबर सेल द्वारा तत्काल फ्लिपकार्ड को मेल किया गया। मेल मिलने से 6 घंटे की भीतर फ्लिपकार्ड ने 17999 रुपये पीड़िता के खाते में रिफंड कर दिया गया। क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि 36000 एक्सिस बैंक के खाता में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें