उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक कपड़ा व्यवसाई को पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायलावस्था में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेडिकल कालेज भेज दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।