शनिवार को गलन बरकरार रहा। ऐसे में लोग शाम ढलते ही अलाव सेंकते नजर आए। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास, आजा चौक, मुखलिसपुर चौराह आदि जगहों पर नगर पालिका ने अलाव जलवाया है। जहां पर राहगीर व मजदूर तबके के लोग अलाव का सहारा लिए। चेयरमैन जगत जायसवाल ने बतायाकि नगर पालिका क्षेत्र में 40 जगहों पर अलाव जलवाया जा रहा है।