भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ। जनपद की सीमा से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।