धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित सीएचसी मलौली महाखरपुर गांव के बीच मंगलवार देर रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन साथियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसमें से दो युवक महुली के परसौना के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार को परिजनों से मिलने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुचे। उन्होंने परिजनों को ढाढस बढाया। इसके साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।