फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैतृक भूमि के विवाद को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांग

नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड संख्या-एक सेहुआनाथ निवासी रामनाथ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनकी पैतृक भूमि को लेकर वर्ष 2021 से विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उनकी भूमि पर गड्ढा खोदवा दिया था। इस कार्रवाई के विरुद्ध उन्होंने उप जिलाधिकारी मेंहदावल के समक्ष वाद दायर किया जो अभी विचाराधीन है। साथ ही इसी प्रकरण से संबंधित एक वाद सिविल न्यायालय में भी लंबित है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद विपक्षी बिना किसी आदेश के उक्त गड्ढे में गंदा पानी बहाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें