जिले में मंगलवार को तेज धूप के साथ गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसम भी तल्ख हो गया है और लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।