सीएमओ कार्यालय में जनपद स्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कंट्रोल रूम का शुभारंभ हो गया है। डिलेवरी के समय अगर किसी भी सरकारी अस्पताल में पैसा मांगा जाता है, तो इसकी शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 7398374222 पर किया जा सकता है। डीएम आलोक कुमार और सीएमओ डॉ रामानुज कनौजिया ने इसका सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।