विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया बूढ़ी बेलहर स्थित बाबा गरीब दास की कुटी पर सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। रविवार को महायज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने भाग लिया।वह माथे पर कलश लेकर गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा यज्ञ स्थल से चलकर आमी नदी तट पर पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई।