छात्रों को तीर्थस्थलों के बारे में जानकारी देने के लिए तथा उनको पुरातात्विक ज्ञान देने के साथ ही विविध जानकारियों से अवगत कराने के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। इस दौरान छात्राओं को कबीर निर्वाण स्थली मगहर के साथ ही साथ अन्य तीर्थस्थलों पर भ्रमण कराकर उन तीर्थस्थलों के बारे में बारीकी से जानकारी दी गयी।