फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर बल

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर ग्राम वासियों और अन्य व्यक्तियों के बीच पहुंच कर जनसंवाद स्थापित किया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष महुली ने स्थानीय नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों एवं सम्मानित जनों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने लोगों को बताया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ विश्वास एवं सहयोग का संबंध स्थापित करना भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें