जिला मुख्पालय पर वर्तमान में मुखलिसपुर रोड के लिए टैक्सी स्टैंड विधियानी मोड़ पर चिन्हित किया गया है। लेकिन आटो चालकों ने मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे अवैध रुप से टैक्सी स्टैंड बना लिया है। इसके चलते यहां पर आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय दुकानदारों से आए दिनों वाहन चालकों से झड़प होती रहती है।