डीआईजी बस्ती रेंज दिनेश कुमार पी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीणा ने बुधवार को संयुक्त रूप से धनघटा थाने पर पिंक बूथ व परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस अवसर पर सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय, एसओ रामकृष्ण मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।