समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव बादल ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने सिसवलिनया मार्ग के मरम्मत की मांग की। इस दौरान अपनी मांगो का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। राहुल यादव बादल का कहना था कि धनघटा क्षेत्र के पारा सिसवनिया मार्ग की हालत बद से बदतर होती जा रही है। पूरी सड़क में बड़े- बड़े गढ्डे हो गए है।