क्षेत्र में रसोई गैस के लिए उपभोक्ता एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। इसके पहले सिलेंडर लोगों के घरों पर आसानी से पहुंच जाता था, लेकिन अब वह पहुंच से दूर हो गया है। उपभोक्ताओं को खुद लंबी लाइन में लगकर रसोई गैस लेना पड़ रहा है। बुधवार को क्षेत्र के मेंहदूपार में भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखने को मिली।