फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज, कैबिनेट मंत्री पर लगाया था गलत आरोप

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद में मंगलवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव के उपर मानहानि तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। भाजपा के पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने उन पर कार्रवाई के लिए एसपी को लगभग एक सप्ताह पूर्व ज्ञापन दिया था। जिसके बाद पुलिस मामले में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई में जुट गई है। रामवृक्ष यादव ने 10 जुलाई को बस्ती में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया था कि कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद उनकी हत्या कराना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक करोड़ रुपये की सुपारी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें