फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने पुलिस कर्मियों की लगवाई दौड़

पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को एएसपी सुशील कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। एएसपी ने पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, आमी बैरक आदि का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें