शहर में विचरण करने वालों पशुओं से निजाते दिलाने के लिए शहर के मोहद्दीनपुर में एक करोड़ 65 लाख की लागत से पशु आश्रय केंद्र निर्माण कराया जाना है। इसके लिए पालिका प्रशासन ने करीब तीन पूर्व स्थान चिन्हित करते हुए शासन में भेजा गया था, लेकिन अभी तब बजट नहीं मिला। इसकी वजह से केंद्र का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। इसके चलते शहर में जगह-जगह पशु विचरण कर रहे है और लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है।