खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर देर रात अनियंत्रित एंबुलेंस डिवाइडर से टकरा गई, जिससे डिवाइडर में लगा लोहे का राड आगे का शीशा तोड़ते हुए चालक के गले में घुस गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची ने आसपास के लोगों की मदद से किसी कड़ी मशक्कत करके चालक के शव को बाहर निकाला।