पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, सुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों ने बताया कि मेला के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं देने की यह पहल सराहनीय है। मरीजों ने बताया कि काफी समय से दवा करा रहे थे, जबसे यहां आकर दवा ले रहे हैं तबसे आराम है। डाक्टर निविदिता चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन मरीजों की संख्या रोज से ज्यादा रहती है।