यूपी के संभल स्थित जुनावई थाना क्षेत्र के गांव की तीन दिन से लापता चल रही विवाहिता ज्योति (21) की हत्या कर दी गई। महिला का शव शीशम के पेड़ की पतली टहनी पर बंधी रस्सी से बने फंदे से बैठी हुई अवस्था में मिला। जिससे प्रतीत होता है कि हत्यारों ने महिला की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। हत्यारे कौन थे और हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है? पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा और सीओ दीपक तिवारी ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली है।