बनियाठेर थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय किशोरी को आए दिन रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करना एक दूसरे समुदाय के युवक को भारी पड़ गया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है। इस बीच गिरफ्तार युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी युवक का कह रहा है कि अब कभी नहीं करुंगा छेड़छाड़... सभी मेरी मां-बहन हैं।