फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में वाहन चेकिंग से कारोबार को नुकसान, सीएम से करेंगे कारोबारी शिकायत

सहालग के समय बाजार में कुछ तेजी आई है, लेकिन शहर के बाजार में पुलिस की वाहन चेकिंग से कारोबारियों में रोष है। कारोबारियों का आरोप है कि इस तरह से कारोबार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। कारोबारियों का कहना है कि चेकिंग मुख्य मार्ग पर करनी चाहिए। शहर में स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। जो लोग बाहर के आते हैं उनको भी पुलिस रोककर चालान कर रही है। यह व्यवहारिक नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट ने भी माना है कि शहर में चेकिंग नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें