फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में 15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

बहजोई में ईसमपुर रोड पर स्थित एसआर राइस मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार-बृहस्पतिवार की देर रात मक्का से नमी हटाने वाली मशीन के गहरे चैंबर में हुई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। सुबह डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई माैके पर पहुंचे। एसआर राइस मिल कस्बा बहजोई निवासी पवन कुमार वार्ष्णेय की है। मुरादाबाद के गांव सधाराम सहाय गांव निवासी ओमपाल (32) और विजय पाल (42) इस मिल में काम करते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें