चंदौसी में शनिवार को भी समितियों पर खाद के लिए मारामारी रही। समितियों के बाहर सुबह से ही किसानों की लाइन दिखाई दी। सुबह दस बजे करीब राजस्व और कृषि विभाग की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू हुआ। ऐसे में पर्याप्त खाद न होने की वजह से काफी किसान निराश होकर लौट गए। इस दौरान टोकन लेने को लेकर किसानों में आपस में नोकझोंक होती रही।