अशासकीय माध्यमिक शिक्षकों के आंदोलन के बाद अब प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने ऑफलाइन स्थानांतरण की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के आवास पर डेरा डाल लिया है। हालांकि राज्यमंत्री नहीं मिली। विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों का कहना है कि इस संदर्भ में 16 अक्टूबर को भी ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वह मंत्री जी से मिले बिना यहां से नहीं जाएंगे।