चंदौसी में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर छात्र- छात्राओं की जांच पड़ताल के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। वहीं सचल दल ने भी परीक्षा केंद्रों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।