चंदौसी के एसएम कॉलेज के बड़े मैदान में जाने के लिए कॉलेज के सभी गेट बंद कर दिए जाते हैं। जिससे खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को मैदान में अपनी प्रतिभा को चमकाने के लिए लोहे के गेट फांद कर जाना पड़ता है। ऐसे में छात्राओं के लिए खतरा बना रहता है। जिसको लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में एसएम कॉलेज के गेट पर कालेज के प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।