संभल प्रशासन ने अब नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में सरकारी जमीन पर बने मकानों और दुकानों को ध्वस्त कराने की तैयारी शुरू कर दी है। तहसीलदार टीम के साथ मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में करीब 15 मकानों और 25 से अधिक दुकानों को नपाई कराते हुए चिन्हित कराया। तहसीलदार के निर्देश पर कर्मचारियों ने इन मकानों और दुकानों पर निशान लगा दिए। लोगों से इन्हें खाली करने के लिए कहा। अब प्रशासन लोगों को नोटिस देने की तैयारी में जुट गया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि वह वर्षों से मकानों में रह रहे हैं। अब बच्चों को लेकर कहां जाकर रहेंगे क्योंकि उनके पास जमीन भी नहीं है। लोगों ने साफ कहा कि मकानों तो नहीं तोड़ने दिया जाएगा।