संभल के राय सत्ती थाना क्षेत्र में बिजली चोरी का बड़ा रैकेट सामने आया है। जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पता चला कि एक ही अवैध स्रोत से 50 से 60 घरों को बिजली सप्लाई की जा रही थी। इसके लिए बाकायदा मिनी पावर स्टेशन जैसा सेटअप तैयार किया गया था। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि बिजली चोरी की जांच के लिए सात टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध कनेक्शन सामने आए। कुछ स्थानों पर पूरा अंडरग्राउंड सिस्टम तैयार किया गया था, जिसके जरिए दर्जनों घरों को चोरी की बिजली दी जा रही थी।