संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बीच सुरक्षाबलों की तैनाती छठे दिन भी जारी रही। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज और कोर्ट में सुनवाई के दौरान हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिस गश्त जारी रही। इस दौरान बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।