फर्जी बिल और फर्जी फर्म के माध्यम से ईंटों की सप्लाई उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में जा रही थी। अब मामला पकड़ में आया है तो पूरे गिरोह का खुलासा हुआ है। इसमें भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की भी भूमिका मिली है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि कपिल सिंघल इस गिरोह का सरगना है। उसका साथी विकास शर्मा इसमें फर्जी बिल बनवाता था। कपिल सिंघल के माध्यम से ही रुपये का लेनदेन होता था। इसके लिए वह 15 प्रतिशत कमीशन भी लेता था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीम लगी हैं।