बीएमजी इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचसी की टीम ने करीब 50 छात्राओं के सेहत की जांच कर उन्हें उनकी बीमारी से संबंधित दवा व आवश्यक सलाह दी। इसके अलावा बालिकाओं को जंक फूड से बचने और पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी गई।