गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-बदायूं हाइवे पर मंगलवार की सुबह गांव सेजना मुस्लिम के निकट रोडवेज बस से कुचल कर दंपती की मौत हो गई। चार साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दंपति बस को रोकने के लिए इशारा कर रहे थे। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है।