उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बनारस स्टेडियम से बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने संभल में उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर संपूर्णानंद स्टेडियम नाम फिर से बहाल किए जाने के निर्देश देने की मांग की गई। कहा गया कि यह मूल सुधार नैतिक धर्म है। कांग्रेस पार्टी इसका न सिर्फ विरोध करेगी, बल्कि इसे एक आंदोलन बनाने का काम करेगी। मंगलवार को कांग्रेसी शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे।