चंदौसी में नगर पालिका परिषद की ओर से पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। इस बीच माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने सुभाष रोड स्थित अपने पिता स्वर्गीय बाबूराम की दुकान पर खुद हथोड़ा चला कर नागरिकों को अभियान में सहयोग करने का संदेश दिया।