संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में बहजोई मार्ग पर पक्का बाग स्थित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के निजी कार्यालय पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व जिलाध्यक्ष के मकान का कनेक्शन भी 48 हजार रुपये बकाया होने के चलते काटा गया है। इसके अलावा बिजली विभाग की टीम ने सरायतरीन में हैंडीक्राफ्ट की दो फैक्टरी में भी बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। एक्सईएन विद्युत नवीन गौतम ने बताया कि सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जुर्माना वसूलने की कार्रवाई अलग से की जा रही है।