फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर भाजपाई गदगद, मनाया जश्न

बिहार चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने पर भाजपाई गदगद हैं। भाजपाइयों ने फव्वारा चौक पर जश्न मनाया। आतिशबाजी छोड़ कर और मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया। वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार बिन्नी ने कहा कि यह अवसर इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। ऐसा पहली बार नहीं है जहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और यह अभी आगे होता ही रहेगा। आज राष्ट्र हित में सोचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जीत है। नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो विकास बिहार में हुआ तथा जो सम्मान महिलाओं को मिला है, जंगलराज से मुक्त हो जो जीत हासिल हुई है यह उसी का परिणाम है। इस अवसर पर गिरीश रतन, तरुण कुमार नीरज, मनोज दिवाकर, मनोज कठेरिया, राजकुमार ठाकरे, देवेंद्र गुप्ता, सुधीर मल्होत्रा,आकाश आहूजा, क्रांति कुमार, मंजू दिलेर, टीएस पाल, शुभम अग्रवाल, यश मदान, अभिनव शर्मा, मोक्षिका शर्मा, आशा गोस्वामी, पप्पू मौर्य, राजकुमार यादव, संजय बंसल, अजय प्रजापति, नरेश कुमार, दीपक मोदी, ज्ञानप्रकाश चिंटू, अनुज वार्ष्णेय, वीरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें