फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी में नमाजियों पर अनिल ने बरसाए फूल, आपसी सौहार्द की पेश की मिसाल

विकास कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 10:34 PM IST

यूपी के संभल स्थित कस्बा सिरसी में जुमा अलविदा की नमाज के बाद आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। जब सिरसी निवासी अनिल श्रीमाली ने नमाज पढ़कर बाहर निकले लोगों पर फूल बरसाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। अनिल ने बताया कि सुन्नी जामा मस्जिद के बाहर वह फूल लेकर पहुंचे थे। इस दौरान जो लोग नमाज पढ़कर बाहर निकले उन पर फूल बरसाए। जिससे आपसी भाईचार ज्यादा मजबूत हो सके। मालूम हो होली पर सिरसी में मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाए थे और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी थीं। उस समय भी कई वीडियो सामने आए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें