फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ वंशगोपाल पर पूर्ण हुई 24 कोसीय परिक्रमा, जयकारों से गूंज उठा परिसर

68 तीर्थों और 19 कूपों की 24 कोसीय परिक्रमा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। अंतिम पड़ाव स्थल चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से भक्तों ने श्री कल्कि भगवान के जयकारे लगाते हुए यात्रा आगे बढ़ाई और आदमपुर मार्ग स्थित तीर्थ वंशगोपाल पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में स्नान कर पूजा-अर्चना की और मनौतियां मांगी। प्राचीन कदम्ब वृक्ष की परिक्रमा कर भक्तों ने परिक्रमा पूर्ण की। तीर्थ स्थल पर फेरी मेला भी लगा, जहां श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। श्रद्धा, भक्ति और जयकारों से पूरा तीर्थ वंशगोपाल क्षेत्र गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें