समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रुचि वीरा ने आजम खां और मोहिबुल्लाह नदवी विवाद पर आजम खां का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि आजम खां वरिष्ठ नेता हैं और उनका सम्मान सभी को करना चाहिए। रुचिवीरा ने तर्क दिया कि आजम खां लंबे समय तक जेल में रहे, जहां न तो उन्हें अखबारों की पूरी जानकारी मिलती थी और न ही टीवी देखने का अवसर, ऐसे में नदवी को पहचानने का सवाल ही नहीं उठता।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि आंतरिक मतभेदों में उलझने के बजाय भाजपा से मुकाबले पर ध्यान देना चाहिए। सपा सांसद ने कहा, “आजम खां देश के बड़े और संघर्षशील नेता हैं, मौजूदा दौर में वे कई कठिनाइयों से गुजर रहे हैं, ऐसे समय में हमें संयम और एकजुटता बनाए रखनी चाहिए।”
इसके साथ ही उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। मायावती द्वारा सपा को के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे जाने पर रुचि वीरा ने पलटवार करते हुए कहा कि मायावती का बीजेपी से पुराना संबंध है, इसलिए उनके ऐसे बयान हैरान करने वाले नहीं हैं।