फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: 70 गाड़ियों में पहुंची आयकर टीम, मीट कारोबारियों के ठिकानों पर बोला धावा

संभल में सोमवार सुबह मीट कारोबारी इमरान और इरफान के ठिकानों पर आयकर विभाग की चार टीमों ने एक साथ छापेमारी की। सुबह करीब चार बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में सौ से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। टीमें दिनभर और देर रात तक दस्तावेजों की छानबीन करती रहीं। छापे के दौरान किसी को भी परिसर से बाहर जाने नहीं दिया गया। इसे जिले की अब तक की सबसे बड़ी रेड बताया जा रहा है।

इमरान और इरफान करीब 20 साल पहले मीट कारोबार से जुड़े। शुरुआत हड्डी के व्यापार से हुई थी, बाद में दोनों ने मीट फैक्टरी शुरू की। फिलहाल संभल, हापुड़, बरेली और कैराना में इनकी फैक्ट्रियां संचालित हैं। करोड़ों रुपये के कारोबार वाले इन भाइयों के ठिकानों पर आयकर टीम ने कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

टीमों ने चमन सराय स्थित रिश्तेदारों और कर्मचारियों के घरों पर भी छानबीन की। सूत्रों के अनुसार, वहां से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, हालांकि विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मीट फैक्टरी पर करीब 40 अधिकारी जांच में जुटे रहे, जबकि इतनी ही संख्या में अधिकारी घर और अन्य प्रतिष्ठानों पर मौजूद थे।

कार्रवाई के दौरान सोशल मीडिया पर भी छापे की खूब चर्चा रही। एक कथित डायरी को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलती रहीं। टीम ने छापा उस समय मारा जब फैक्टरी में मीट की सप्लाई की तैयारी चल रही थी, जिससे दस्तावेज और संबंधित कर्मचारी मौके पर मौजूद मिले।

आयकर विभाग की यह कार्रवाई संभल के अलावा बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और बुलंदशहर में भी जारी है। इंडिया फ्रोजन फूड कंपनी से जुड़े 30 से अधिक ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें