सहारनपुर के नकुड़ में गांव साहबामाजरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।मृतका के मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव साहबामारा निवासी अरविंद उर्फ नीटू की पत्नी सीमा (48) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के ससुराल वालों का क।ना था कि मृतका दिल की मरीज थी और हाई ब्लड प्रेशर के उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मृतका के मायके वालों ने गांव पहुंचकर हंगामा कर दिया और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। मायके वालों की सूचना पर कोतवाल अविनाश गौतम पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मायके वालों की तरफ से अभी तक तहरीर नही दी गई है।